कानपुर

सीएसजेएमयू में कल होगा भव्य “गाथा महोत्सव 2022” का आयोजन

कल गाथा महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय सभागार में किया जाएगा। भारतीय साहित्य, संस्कृति और कला के इस महोत्सव में देश भर से साहित्य जगत तथा बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि गाथा महोत्सव भारत के लोगों को साहित्य और कला से जोड़ेगा।

कानपुर,अमन यात्रा । कल गाथा महोत्सव 2022 का भव्य आयोजन छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय सभागार में किया जाएगा। भारतीय साहित्य, संस्कृति और कला के इस महोत्सव में देश भर से साहित्य जगत तथा बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि गाथा महोत्सव भारत के लोगों को साहित्य और कला से जोड़ेगा। इसके साथ ही छात्रों को इस क्षेत्र की नामचीन हस्तियों को भी सुनने का मौका मिलेगा जिससे उन्हें कुछ नया सीखने को मिलेगा और भविष्य में इस क्षेत्र में जाने के लिए प्रोत्साहन भी मिलेगा। गाथा के को-फाउंडर अमित तिवारी ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि जुडेंगे। इसके साथ ही आई.आई.टी के डायरेक्टर प्रो. अभय करंदीकर और सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

ये भी पढ़े-  चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाता प्रशिक्षण का सफल समापन

उन्होने बताया कि आई.आई.टी. कानपुर, सीएसजेएमयू के सहयोग से कल गाथा महोत्सव 2022 का आयोजन कर रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि गाथा एक ऑनलाइन ऑडियो प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से भारतीय साहित्य, कहानी, कविता और किस्सों को सुन सकते हैं । इसके अलावा पुराने कवियों और सहित्यकारों की रचनाओं के बारे में भी लोग जान सकेंगे। साथ ही उन्होंने गाथा एप को तकनीक, साहित्य, संस्कृति और कला का मिश्रण भी बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गाथा भारत की संस्कृति से जुड़ी साहित्य, सभ्यता और कला को ऑडियो के रुप में लाने का एक प्रयास है, जिससे भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया के लोगों तक पहुंचाया जा सके। वि.वि मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि गाथा महोत्सव 2022 कला, संस्कृति एवं साहित्य का एक भव्य कार्यक्रम है। इस महोत्सव में कवि सम्मेलन, ओपन माइक, दास्तान ए आम, किस्सा कलाम, पैनल चर्चा तथा एन आर्केस्ट्रा ऑफ स्टोरीज जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिनमें कई नामचीन साहित्यकार, लेखक, कवि तथा बॉलीवुड कलाकार अपनी कहानियों, रचनाओं तथा कविताओं के माध्यम से भारतीय साहित्य, कला और संस्कृति के बारे में प्रस्तुति देंगें।

क्या है गाथा –

एक ऑनलाइन ऑडियो प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से भारतीय साहित्य में शामिल कहानी, कविता, उपन्यास और किस्सों को सुन सकते हैं । इसके अलावा पुराने कवियों और सहित्यकारों की रचनाओं के बारे में भी लोग जान सकेंगे।

क्या है गाथा महोत्सव-

गाथा महोत्सव – गाथा के तीन वर्ष की सफल यात्रा का उत्सव है। गाथा महोत्सव में देश के जाने-माने कलाकारों, कवियों, कहानीकारों के द्वारा कविताओं, कहानियों, रोचक वार्तालाप , पैनल डिस्कशन और नाटकीय प्रस्तुतियाँ की जाएगी।

 

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात: भाई ने पैसों के लिए की मां की हत्या,आरोपी फरार

राजपुर, कानपुर देहात - राजपुर कस्बे में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।जहाँ एक…

4 hours ago

रनिया के कॉलेज में ‘मिशन शक्ति’ की गूंज: छात्रों को बताया साइबर अपराध से लड़ने का तरीका

कानपुर देहात, रनियां: रनिया के ओंकारेश्वर इंटर कॉलेज में आज का दिन बेहद खास रहा।…

6 hours ago

रनियां: बंद पड़ी फैक्ट्री में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

कानपुर देहात: रनियां थाना क्षेत्र के चिटिकपुर में एक बंद पड़ी सरिया फैक्ट्री में आज…

6 hours ago

उर्वरक केंद्रों पर उप कृषि निदेशक का छापा, खाद वितरण में गड़बड़ी पर लगाई फटकार

कानपुर नगर: किसानों को समय पर और सही दाम पर खाद मिले, यह सुनिश्चित करने…

6 hours ago

पुखरायां में छात्र ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में आज एक दुखद घटना सामने आई,…

6 hours ago

रसूलाबाद में लाखों की चोरी: घर में सेंधमारी कर उड़ाए जेवर और नगदी

कानपुर देहात: रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पम्मापुरा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना…

6 hours ago

This website uses cookies.