सीडीओ एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
खागा तहसील परिसर में शासन के दिशा निर्देशन आम जनमानस को तहसील स्तर पर न्याय दिलाए जाने के लिए शनिवार को सीडीओ पवन कुमार मीणा व एसडीएम अभिनीत कुमार के संयोजत्व में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस में 109 शिकायतें प्राप्त हुई।शिकायतों में राजस्व के लम्बित मामलों की अधिकता रही

विवेक सिंह,फतेहपुर।खागा तहसील परिसर में शासन के दिशा निर्देशन आम जनमानस को तहसील स्तर पर न्याय दिलाए जाने के लिए शनिवार को सीडीओ पवन कुमार मीणा व एसडीएम अभिनीत कुमार के संयोजत्व में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया।समाधान दिवस में 109 शिकायतें प्राप्त हुई।शिकायतों में राजस्व के लम्बित मामलों की अधिकता रही। मौके के सापेक्ष 06 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण जांच कर हल करने को संबंधितों को दिशा देने निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही व कोताही बरतने वाले राजस्व अधिकारियों व कर्मियों को आदत में सुधार सुमार करने अन्यथा की दशा में सख्त विभागीय कार्यवाही के लिए भी चेताया। इस अवसर पर सीडीओ पवन कुमार मीणा एसडीएम अभिनीत कुमार , सीओ ब्रजमोहन राय तहसीलदार, दोनों नायब तहसीलदार व सभी सर्किलों के राजस्व अधिकारी कर्मी सभी थानों के थानाध्यक्ष समेत जिला व तहसील स्तरीय सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।



