G-4NBN9P2G16
कानपुर देहात,अमन यात्रा : कानपुर देहात मुख्य विकास अधिकारी महोदया सौम्या पाण्डेय जी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पश्चात सम्बंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की गयी, जिसमे मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा कार्मिकों की ड्यूटी एवं प्रशिक्षण के सम्बन्ध में सर्वप्रथम चर्चा की गयी, चर्चा में महोदया द्वारा जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिलवाए जाने हेतु प्रशिक्षण दिनांक एवं स्थान निर्धारित करते हुए मास्टर ट्रेनर्स का चुनाव कर लिया जाये जिसके पश्चात यह निर्देश दिए गए कि कार्मिकों का अंतिम डाटा तैयार कर लिया जाये।
जिसके पश्चात सीडीओ द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद स्तर पर निर्वाचन कार्मिक सेल का गठन किया जाये ताकि जनपद स्तरीय अधिकारियों को पंचायत चुनाव में किन-किन विषयों पर कार्य करना है उसका दायित्व निर्धारित किया जा सके साथ ही साथ जनपद स्तर पर मेडिकल बोर्ड का भी गठन किये जाने के निर्देश दिए गए। अन्त में सीडीओ द्वारा जिला विकास अधिकारी एवं सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्मिकों के प्रशिक्षण का रोस्टर एवं पंचायत चुनाव से सम्बंधित समस्त तैयारियां दिनांक 31-03-2021 तक पूर्ण कर ली जाये।
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने सोशल मीडिया… Read More
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।सिकंदरा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों… Read More
कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल… Read More
जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई कानपुर नगर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज सितंबर माह… Read More
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सचिव व स्व-सहायता समूह की महिलाएं शामिल हुईं। पुखरायां,कानपुर देहात। मलासा विकासखंड परिसर में… Read More
This website uses cookies.