कानपुर देहात

सीडीओ सौम्या ने जूम मीटिंग के माध्यम से आरओ व एआरओ के भ्रम का किया निवारण

मुख्य विकस अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रातः जूम मीटिंग कर मतदान से सम्बन्धित जो भी अस्पष्टता या भ्रम की स्थितियां आरो या एआरओ के सामने उत्पन्न हो रही थी उनका निवारण किया।

Story Highlights
  • आरओ झींझक, जीएमडीआईसी और आरओ अकबरपुर ने कई प्रश्न उठाये और उनके प्रश्नों का सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया।

कानपुर देहात,अमन यात्रा। मुख्य विकस अधिकारी सौम्या पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रातः जूम मीटिंग कर मतदान से सम्बन्धित जो भी अस्पष्टता या भ्रम की स्थितियां आरो या एआरओ के सामने उत्पन्न हो रही थी उनका निवारण किया। सभी निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी को नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी या समीक्षा कैसे की जाती है उसको दोबारा जिला विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया। आरओ झींझक, जीएमडीआईसी और आरओ अकबरपुर ने कई प्रश्न उठाये और उनके प्रश्नों का सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया।

जीएमडीआईसी के इस प्रश्न का कि कोई सहकारी समिति का उपाध्यक्ष क्या चुनाव लड़ सकता हैघ् इस प्रश्न के उत्तर में जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि कोई भी सहकारी समिति का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव नही लड़ सकता है, क्योकि वह सहकारी समिति के नियमों से बंधा होता है। अन्त में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी आरओ व एआरओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि व्यस्तता के बावजूद उन्होंने इस जूम मीटिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी और अपने भ्रम का निवारण किया। उन्होंने विशेष रूप से इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी को ध्यन्यवाद दिया.

इसे भी पढ़ेकोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी स्वास्थ्य सेवायें रहे दुरस्त: डीएम

जिन्होंने सभी आरओ व एआरओ मन में उत्पन्न हो रहे भ्रम का निवारण सहजता व सरलता से किया, साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार का कोई भ्रम निर्वाचन से सम्बन्धित आपके मन में उत्पन्न होता है तो उसका निवारण सम्बन्धित अधिकारियों से वाट्सएप के माध्यम से तुरन्त करा ले।

Related Articles

AD
Back to top button