कानपुरउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पांचों उंगलियां घी में! कानपुर पुलिस के सभी 5 जिलों ने प्रदेश भर में हासिल किया प्रथम स्थान।

त्वरित और गुणवत्तापूर्ण जनसुनवाई के चलते पुलिस प्रशासन को यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

कानपुर परिक्षेत्र ने उत्तर प्रदेश के आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) पोर्टल पर दर्ज जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के मामले में कानपुर परिक्षेत्र को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। खास बात यह है कि इस परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी जनपद कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फतेहगढ़ और कन्नौज ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी-अपनी श्रेणी में पहला स्थान हासिल किया है।

यह सफलता पुलिस प्रशासन की निरंतर निगरानी और प्रभावी कार्यप्रणाली का सुखद परिणाम है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं। पुराने और लंबित पड़े प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए विभाग की ओर से विशेष अभियान भी चलाए गए। निस्तारण की गुणवत्ता को परखने के लिए शिकायतकर्ताओं से सीधा फीडबैक लिया गया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पीड़ित को न्याय मिला है या नहीं।

कानपुर परिक्षेत्र के सभी जिलों की यह सफलता शासन की मंशा के अनुरूप सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान के प्रति प्रशासन की यह प्रतिबद्धता भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए हैं। विभाग को उम्मीद है कि इस सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे आगे भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ जनसेवा में जुटे रहेंगे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button