उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में सड़क हादसे में होमगार्ड समेत दो घायल
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की रात एक सड़क हादसे में होमगार्ड समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को हवासपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है

मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की रात एक सड़क हादसे में होमगार्ड समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को हवासपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।हादसा हवासपुर सेंगुर नदी के पास रात करीब आठ बजे हुआ।जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।घायलों की पहचान बहावलपुर गांव निवासी रमेश यादव और अखिलेश यादव के रूप में हुई है।अखिलेश यादव होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं।हादसे के समय दोनों ड्यूटी से घर वापस लौट रहे थे।टक्कर के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए हवासपुर सीएचसी में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



