कानपुर देहात-22 दिन बाद भी सुराग नहीं: रूरा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती लापता, पुलिस पर लापरवाही के आरोप
पुलिस अधीक्षक से नहीं मिलने दिया गया

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती 22 दिनों से लापता है।परिजन उसकी तलाश में दर दर भटक रहे हैं,लेकिन उन्हें पुलिस अधीक्षक से नहीं मिलने दिया गया।परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत थाना स्तर पर की है लेकिन उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।
परिजनों ने तहरीर में बताया कि 10 जून 2026 की सुबह वे परिवार के साथ खेत पर काम करने गए थे।घर पर उनकी 18 वर्षीय पुत्री अकेली थी।सुबह करीब 10.30 बजे छोटे बेटे ने घर पर ताला लगा होने की सूचना दी।वापस लौटने पर परिजनों ने देखा कि बेटी घर से गायब थी।उसके कपड़े,लगभग पांच हजार रुपए और कुछ अन्य सामान भी नहीं मिले।आसपास के लोगों ने बताया कि बेटी को सड़क किनारे रिक्शा रोकने की कोशिश करते देखा गया था।
मां ने बताया कि उनकी बेटी के पास अपना मोबाइल फोन नहीं था।वह कभी कभी मां का फोन इस्तेमाल करती थी।पुलिस ने उस फोन की जांच लेकिन कोई संदिग्ध बातचीत सामने नहीं आई।इसके बाबजूद पुलिस लगातार यही कह रही है कि लड़की अपनी मर्जी से गई है।माता पिता का कहना है कि यदि युवती स्वेच्छा से भी गई है तो 22 दिनों से उसका पता क्यों नहीं लगाया जा सका।उनका आरोप है कि पुलिस ने अब तक प्रभावी तलाश नहीं की है और उन्हें एसपी कार्यालय के बाहर से ही लौटा दिया गया।परिजन बेटी की सकुशल बरामदगी की जानकारी कर रहे हैं।
मामले में क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेकर जांचकर कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढे- कानपुर देहात: डीएम-एसपी ने टीईटी परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा



