उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

6 जून को सीएसजेएम यूनिवर्सिटी क्रिकेट टीम का सलेक्शन ट्रायल

नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (मेंस) टूर्नामेंट के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी का सलेक्शन ट्रायल 6 जून को किया जाएगा।

कानपुर,अमन यात्रा : नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट (मेंस) टूर्नामेंट के लिए छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी का सलेक्शन ट्रायल 6 जून को किया जाएगा। विश्वविद्यालय क्रीडापरिषद के सचिव डॉ आरपी सिंह ने बताया कि डीएवी कॉलेज के खेल मैदान में ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। ट्रायल में विश्वविद्यालय और उससे सम्बद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभाग करने वाले छात्रों को क्रिकेट किट के साथ मैदान में आना होगा। प्रतिभागियों को ट्रायल के लिए अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, प्रवेश की पहली फीस रसीद,परिचय पत्र, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक की मार्कशीट,आधार कार्ड एवं प्राचार्य द्वारा सत्यापित पात्रता फार्म भी साथ में लाना होगा। ट्रायल 6 जून को शाम 3:30 बजे किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button