कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सेंट एस. एन. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर्व के पूर्व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

झींझक कस्बा स्थित विद्यालय सेंट एस एन पब्लिक स्कूल में आज जन्माष्टमी पर्व के पूर्व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवम् मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Story Highlights
  • छात्र छात्राओं ने किया प्रतिभाग, तालियां बजाकर कृष्ण और राधा नाम का जयघोष किया।

राहुल कुमार/झींझक : झींझक कस्बा स्थित विद्यालय सेंट एस एन पब्लिक स्कूल में आज जन्माष्टमी पर्व के पूर्व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवम् मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

photo 6 1 5

छात्राओं के द्वारा सुंदर संगीतमय प्रस्तुति की गई।और छात्रों ने मटकी फोड़ में प्रतिभाग किया।कृष्ण बने छात्र ने मटकी फोड़ी  तो छात्र- छात्राओं ने तालियां बजाकर कृष्ण और राधा नाम का जयघोष किया।

विद्यालय प्रबंधक श्री अनुज सेंगर ने बच्चों को श्री कृष्ण की लीलाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।साथ में मौजूद रहे प्रधानाचार्य आलोक गुप्ता,अजय प्रताप सिंह,मो.फारुख,शिवा त्रिपाठी,गौरव,सुभी,मुस्कान,खुशी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button