कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डायट में जीवन कौशल प्रशिक्षण के तीसरे बैच का समापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पुखरायां में चल रहे पांच दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण तीसरे बैच का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से निर्णय कौशल, समास्या समाधान कौशल आदि पर चर्चा की गई।

Story Highlights
  • एक सैकड़ा परिषदीय शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

अमन यात्रा, पुखरायाँ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पुखरायां में चल रहे पांच दिवसीय जीवन कौशल प्रशिक्षण तीसरे बैच का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रशिक्षण के अंतिम दिन रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से निर्णय कौशल, समास्या समाधान कौशल आदि पर चर्चा की गई।

IMG 20230324 WA0065

डायट में एससीईआरटी के निर्देशन में जीवन कौशल प्रशिक्षण के तृतीय बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण 20 मार्च को प्रारंभ हुआ था। इसमें मैथा, सरवनखेड़ा और झींझक ब्लाक के 100 परिषदीय शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। नोडल अधिकारी अंशू सिंह और नोडल प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण द्वारा अनेक प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से शिक्षकों को दस कौशल सिखाएं गए है।

IMG 20230324 WA0067

इन कौशलों के प्रयोग से परिषदीय विद्यालय के बच्चों के व्यक्तित्व को और ज्यादा निखारा जा सकता है। संदर्भदाता अनीता राय और पवन सिंह ने रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button