उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
24 हजार में नीलाम हुआ प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन
मंगलवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुरैनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में जर्जर हो चुके भवन की बोली लगाकर भवन को तोड़ने की नीलामी की गई।इस दौरान शिक्षा व ब्लॉक अधिकारी मौजूद रहे।तहसील क्षेत्र के पुरैनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की हालत जर्जर होने के बाद नए भवन का निर्माण कराया गया था।मंगलवार को पुराने भवन की नीलामी बोली लगाकर की गई

पुखरायां।मंगलवार को भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुरैनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में जर्जर हो चुके भवन की बोली लगाकर भवन को तोड़ने की नीलामी की गई।इस दौरान शिक्षा व ब्लॉक अधिकारी मौजूद रहे।तहसील क्षेत्र के पुरैनी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की हालत जर्जर होने के बाद नए भवन का निर्माण कराया गया था।मंगलवार को पुराने भवन की नीलामी बोली लगाकर की गई।निष्प्रयोज्य भवन का सरकारी मूल्यांकन 23000 रुपए का किया गया था।जिसके सापेक्ष 24000 की बोली लगाने वाले भोगनीपुर के इकबाल को नीलामी छोड़ी गई।इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मिलन यादव समेत शिक्षा व ब्लॉक अधिकारी मौजूद रहे।



