सेवा पर्व के अवसर पर सांसद अकबरपुर द्वारा नगर वाटिका नबीपुर में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जल संरक्षण, स्वच्छता, श्रमदान कर अपने आस-पास वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने हेतु जागरूक किया।
कानपुर देहात : आज को प्रधानमंत्री, भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश की मंशा के अनुरूप धरती को स्वच्छ एवं हरित आवरण बढ़ाने के दिशा में सेवा पर्व के अवसर पर अपूर्वा पाण्डेय, प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा बताया गया कि सेवा पर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में देवेन्द्र सिंह भोले, सांसद अकबरपुर द्वारा नगर वाटिका नबीपुर में महोगनी प्रजाति के पौधे का रोपण कर सेवा पर्व अभियान का शुभारम्भ किया।
इस अवसर कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र सिंह, गुड्डन, मा0 अध्यक्ष प्रतिनिधि, नगर पंचायत अकबरपुर, सतीश शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष, शिव विलास मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष, द्वारा पौधरोपण कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण हेतु आयोजित जन-जागरूकता गोष्ठी में मौजूद रहे। उक्त गोष्ठी में सांसद द्वारा जन समुदाय एवं स्कूली बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि पृथ्वी को हरा भरा एवं स्वच्छ बनाये जाने हेतु सभी को प्रयास करना चाहिए, तथा हम सभी एक पेड़ माँ के नाम अवश्य रोपित करने हेतु आवाहन किया। साथ ही सभी को जल संरक्षण, स्वच्छता, श्रमदान कर अपने आस-पास वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने हेतु जागरूक किया।
अपूर्वा पाण्डेय, प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा जन-जागरूकता गोष्ठी में उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओं, जन सामान्य को जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुये कहा गया कि पेड़ पौधे एवं वन्य जीवों से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। इसलिए सभी से अपील है कि अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ-साथ वन्यजीवों का संरक्षण किया आवश्यक है। जिससे कि भविष्य में आने वाले पीढ़ी स्वच्छ एवं संतुलित वातारण मिल सके। उक्त जन-जागरूकता गोष्ठी में आये स्कूली छात्र-छात्राओं, अध्यापकगण, जन सामान्य व वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर सर्वेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, अकबरपुर, इस्तिकार अहमद, क्षेत्रीय वन अधिकारी, डेरापुर, तौसीफ अहमद, क्षेत्रीय वन अधिकारी, रसूलाबाद, विवेक कुमार सैनी, जिला परियोजना अधिकारी, जि0गं0स0, कानपुर देहात, अमित कटियार, यादवेन्द्र सिंह, बविता सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी के साथ-साथ वन विभाग के समस्त रेन्ज कार्यालयों व प्रभागीय कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।