जालौनउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को पूर्ण सहयोग एवं सामंजस्य के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जालौन: जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को पूर्ण सहयोग एवं सामंजस्य के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष सम्पूर्ण भारतवर्ष में चार राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है।

ये भी पढ़े- जालौन: 27 नवचयनित अनुदेशकों को मिला नियुक्ति पत्र, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायकों ने सौंपे नियुक्ति पत्र

इसी क्रम में जनपद में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 13 सितम्बर 2025 को प्रस्तावित है। अपर जिलाधिकारी समस्त उपजिलाधिकारी , तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विद्युत विभाग, जिला प्रोबेशन विभाग एवं समस्त विभागीय अधिकारियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी राजस्व अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष विगत की अपेक्षा अधिक प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करें । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button