कानपुर

ग्रेपलिंग में धाक जमां रहे शहर के खिलाड़ी जिनको संवार रहे प्रशिक्षक सुनील चतुर्वेदी

सोमवार को आजमगढ़ में लगे शिविर में श्रम कल्याण परिषद बोर्ड ( खेल) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ग्रेपलिंग के शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य उन्हेंं खेल की बारीकियों में प्रशिक्षित किया गया जिसके लिए उन्हेंं सम्मानित किया गया।

कानपुर,अमन यात्रा । आत्मरक्षा के खेल ग्रेपलिंग में शहर का खिलाडिय़ों का दमदार खेल निरंतर जारी है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फलक पर हुई प्रतियोगिताओं में शहर के खिलाडिय़ों ने अपनी छाप छोड़ काबिलियत का परिचय देकर धाक जमाई है। ऐसे हुनरमंद खिलडिय़ों को निश्शुल्क प्रशिक्षण देकर मंच तक पहुंचाने का काम ग्रेपलिंग के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सुनील चतुर्वेदी कर रहे हैं। उनके सराहनीय कार्य के लिए आजमगढ़ में डीआइजी ने उन्हेंं सम्मानित किया।

सोमवार को आजमगढ़ में लगे शिविर में श्रम कल्याण परिषद बोर्ड ( खेल) उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ग्रेपलिंग के शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य उन्हेंं खेल की बारीकियों में प्रशिक्षित किया गया, जिसके लिए उन्हेंं सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक सुनील चतुर्वेदी ने बताया कि शहर के खिलाडिय़ों ने दमदार प्रदर्शन कर इस प्राचीन खेल को पहचान दिलाई है। उन्होंने बताया कि बेटियों के सुरक्षा व आत्मरक्षा के लिए ग्रेपलिंग खेल लाभकारी है। इसका प्रशिक्षण हासिल कर वे अपनी सुरक्षा कर सकती है। उन्होंने बताया कि संक्रमण से पहले शहर के खिलाडिय़ों ने सुपर कॉम्बैट लीग में दमदार प्रदर्शन कर कई पदक हासिल किए।

उस स्पर्धा में देशभर के खिलाडिय़ों के बीच निलेश, अंशिका, नेहा, अभिषेक, शक्ति, प्रांशु व कृष्णा ने कांस्य पदक हासिल किए। अभय मिश्रा ने जिलास्तर से राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल कर शहर का नाम इस खेल में रोशन किया। वे तीन बार राष्ट्रीय पदक हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही संध्या सोनकर, मधु शर्मा, शान्या, नवीन दीक्षित, वेदप्रकाश, पूजा व प्रियंका ने कई राज्यस्तरीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी छाप छोड़ी। अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक सुनील ने बताया कि वे जल्द ही शहर के विभिन्न स्थानों व ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर का आयोजन कर बेटियों को निपुण बनाएंगे।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading