फतेहपुरउत्तरप्रदेश

ओम गौशाला का विधि विधान के साथ भूमि पूजन कर ब्लाक प्रमुख ने किया उद्घाटन

धाता विकास खंड क्षेत्र के पाई गांव में ओम गौशाला निर्माण हेतु गौशाला संचालक  कुसुमा देवी पत्नी रवि करण सिंह उर्फ मक्खन सिंह के कर कमलों द्वारा पंडित धुन्नी महाराज ने विधि विधान के साथ  पूजा अर्चना कर भूमि पूजन कराया।

खखरेरु ,फतेहपुर- धाता विकास खंड क्षेत्र के पाई गांव में ओम गौशाला निर्माण हेतु गौशाला संचालक  कुसुमा देवी पत्नी रवि करण सिंह उर्फ मक्खन सिंह के कर कमलों द्वारा पंडित धुन्नी महाराज ने विधि विधान के साथ  पूजा अर्चना कर भूमि पूजन कराया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धाता ब्लाक प्रमुख राजू सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ पांच फावड़े वह पांच ईट रखकर शुभारंभ किया।
cleardot
        खागा तहसील क्षेत्र के धाता विकासखंड अंतर्गत पाई गांव में ओम गौशाला का शुभारंभ करते हुए धाता ब्लाक प्रमुख राजू सिंह ने कहा कि यह बहुत शुभ कार्य है। गाय हमारी माता तुल्य है। इनकी रक्षा करना हमारा परम धर्म व कर्तब्य है। और उन्होंने बताया कि गौशाला बनाकर जीवो की रक्षा करना यह महान पुरुषों का कार्य है। और गाय बहुत उपयोगी पशु माना जाता है। जानकारों का ऐसा कहना है कि इसका दूध से लेकर मल मूत्र तक औषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है।वही ओम गौशाला संचालक कुसुमा देवी पत्नी रवि करण सिंह ने कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी का आभार प्रकट किया। और प्रसाद वितरण कर सभी का मुंह मीठा कराया।
       इस मौके पर धाता ब्लाक प्रमुख राजू सिंह, रमेश सिंह प्रधान , राजेंद्र शुक्ला ,रामकिशोर मोर्य, धुल्लन सिंह ,रामपाल, बाबूजी, जय चंद्र सिंह ,अरुण सिंह ,रामकरण सिंह ,व्यास जी सहित लगभग आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।
Attachments area

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button