उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या,परिजन बेहाल

कानपुर देहात में विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के सुजानपुर का है।यहां की रहने वाली 27 वर्षीय सपना की शादी दिसंबर 2024 को रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रंजीत के साथ हुई थी

Story Highlights
  • पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के सुजानपुर का है।यहां की रहने वाली 27 वर्षीय सपना की शादी दिसंबर 2024 को रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रंजीत के साथ हुई थी।जानकारी के मुताबिक सपना इन दिनों अपने मायके में रह रही थी।सुबह जब मां रेशमा ने उसे आवाज दी और कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो सपना को फांसी पर लटका देख वह बदहवास हो गई।सपना के भाई केतन,बहन मीरा,कल्लो का रो रो कर बुरा हाल था।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button