उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
स्तरीय अधिकारियों के साथ संभावित सुखे के दृष्टिगत हुई बैठक
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ संभावित सुखे के दृष्टिगत बैठक आहूत की गई जिसमे नहरों की साफ सफाई, नहरों में पानी छोड़ा जाए, कृषकों को उन्नतशील बीजों के बारे में जानकारी दे

कानपुर देहात। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशव नाथ गुप्ता के अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ संभावित सुखे के दृष्टिगत बैठक आहूत की गई जिसमे नहरों की साफ सफाई, नहरों में पानी छोड़ा जाए, कृषकों को उन्नतशील बीजों के बारे में जानकारी दे जो कम पानी में भी फसल उग सके जिन क्षेत्रों में पानी की कमी हो उन क्षेत्रों में टैंकर के माध्यम से जन समुदाय तक पानी पहुंचाया जाए, खराब अथवा बंद पड़े ट्यूब बेलों को तत्काल निरीक्षण कर उसे सुचारू रूप से कार्य करने लायक बनाया जाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी, उप चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, तहसीलदार भोगनीपुर, राहत लिपिक व आपदा विशेषज्ञ मौजूद रहें।



