उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां में संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटकता मिला अज्ञात महिला का शव,फैली सनसनी

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा रोड पर बुधवार शाम एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका एक अज्ञात महिला का शव मिला है।महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है

पुखरायां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के सरवनखेड़ा रोड पर बुधवार शाम एक खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका एक अज्ञात महिला का शव मिला है।महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम राहगीरों ने पेड़ पर शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी।घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।घटना की जानकारी होने पर इलाकाई लोग मौके पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और सूचना उच्चाधिकारियों को भेजी।घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को सूचना भेजी गई।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु के सटीक कारणों का पता लगाया जा सकेगा।

Related Articles

AD
Back to top button