कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल रज्जाक के निधन पर वकीलों ने आयोजित की शोक सभा

सांसारिक जीवन में आना-जाना तो ईश्वर के हाथ में है जीवन में व्यक्ति द्वारा किए गए अच्छे कार्य ही हमेशा याद रहते हैं व्यक्ति ने जीवन में क्या अच्छे कार्य किए हैं उनके चले जाने के बाद ही याद आता है यह बात मुलायम  सिंह यादव एडवोकेट पूर्व महामंत्री जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात ने जनपद न्यायालय परिसर कानपुर देहात में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य अब्दुल रज्जाक के निधन पर शोक सभा करते हुए कही.

Story Highlights
  • 2 मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात :  सांसारिक जीवन में आना-जाना तो ईश्वर के हाथ में है जीवन में व्यक्ति द्वारा किए गए अच्छे कार्य ही हमेशा याद रहते हैं व्यक्ति ने जीवन में क्या अच्छे कार्य किए हैं उनके चले जाने के बाद ही याद आता है यह बात मुलायम  सिंह यादव एडवोकेट पूर्व महामंत्री जिला बार एसोसिएशन कानपुर देहात ने जनपद न्यायालय परिसर कानपुर देहात में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य अब्दुल रज्जाक के निधन पर शोक सभा करते हुए कही.

ये भी पढ़े-  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

उन्होंने कहा कि रज्जाक साहब लखनऊ के निवासी थे और लखनऊ हाईकोर्ट में वकालत करते थे वह कई बार सदस्य एवम एक बार अध्यक्ष रहे ,वकीलों के हितों में उन्होंने कई कार्य किए उनके निधन से अधिवक्ता समाज की भारी क्षति हुई है शोक सभा में कानूनी पेशे से जुड़े भारी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की  ,तथा दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई ,शोक सभा की अध्यक्षता चौo संपत लाल यादव अध्यक्ष एकीकृत बार एसोसिएशन कानपुर देहात तथा संचालन दिलीप कुमार यादव अध्यक्ष अधिवक्ता समिति अकबरपुर कानपुर देहात ने किया.

इस मौके पर  लालमो०,रमेश चंद्र सिंह गौर, राजेंद्र द्विवेदी,जितेंद्र प्रताप सिंह,रहीश कुरैशी, एस०पी० पांडे, वकार अहमद,अनुराग यादव,विश्वनाथ सिंह,वैभवकांत मिश्रा, खुर्सीद अहमद,सर्वेंद्र सिंह,जितेंद्र बाबू ,महेंद्र सिंह,शिव गिरजा पाल,खलील अहमद,रघुनंद निषाद,पंकज यादव,योगेंद्र प्रताप,किशोरी लाल,सुधीर पांडे,सुभाष यादव,संदेश पाल,शैलेंद्र यादव ,भूपेंद्र सिंह,सुमित नारायण,रीता यादव,चंद्रलता,सुधीर कुमार ,जितेंद्र सिंह,रविन्द्र पाल,अभिलाष,सद्दाम अली आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे l

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button