अकबरपुर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा की कार्यशाला कल
अकबरपुर: शांति उपवन में जुटेंगे भाजपा दिग्गज, अनूप गुप्ता करेंगे शिरकत
कानपुर देहात: भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक विशेष गोष्ठी एवं एसआईआर (SIR) के निमित्त विधानसभा अकबरपुर-रनिया की आवश्यक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कल सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा।
शांति उपवन गेस्ट हाउस में जुटेंगे दिग्गज
अकबरपुर के रूरा रोड स्थित शांति उपवन गेस्ट हाउस में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता होंगे मुख्य अतिथि
इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान द्वारा की जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ ने बिखरे परिवारों को दी नई उम्मीद, 04 जोड़ों में हुआ समझौता



