कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अटल आवासीय विद्यालय से सँवरेगा श्रमिको के बच्चो का भविष्य : सौम्या पाण्डेय

अपर श्रम आयुक्त सौम्या पाण्डेय ने बिल्हौर तहसील में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय में अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण कर्मकार बोर्ड के श्रमिकों के चयनित बच्चो और उनके अभिभावकों के साथ काउंसलिंग सत्र में प्रतिभाग किया गया।

Story Highlights
  • शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है : अपर श्रम आयुक्त
  • अपर श्रम आयुक्त सौम्या पाण्डेय ने बिल्हौर तहसील में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय में बच्चों को सिखाया अनुशासन का पाठ, बच्चों से की मन की बात

अमन यात्रा, कानपुर। अपर श्रम आयुक्त सौम्या पाण्डेय ने बिल्हौर तहसील में बन रहे अटल आवासीय विद्यालय में अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में भवन एवं अन्य संनिर्माण कल्याण कर्मकार बोर्ड के श्रमिकों के चयनित बच्चो और उनके अभिभावकों के साथ काउंसलिंग सत्र में प्रतिभाग किया गया।

उन्होंने बताया कि इन बच्चों का चयन प्रवेश प्रकिया के माध्यम से हुआ है, उन्होंने बच्चो और अभिभावकों को शिक्षा का महत्त्व समझाते हुए कहा की आज के यह बच्चे कल के भविष्य है इसके लिए शिक्षा बहुत ही आवश्यक है। इसके पश्चात उन्होंने बच्चों से बात करते हुए उनके मन की बात जानी तथा उनको आगे भविष्य में अच्छा नागरिक बनने का गुरुमंत्र दिया, उन्होंने उपस्थित महिला अभिवावकों को भी महिला सशक्तीकरण, लघु एवं कुटीर उधोग व समूहों के माध्यम से अपनी जीविकोपार्जन करने का तरीका बताया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्त्व समझाते हुए कहा कि शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। इन्हीं सब कारणों की वजह से शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्व रखती है। उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहां की शिक्षा से बड़ा कोई शस्त्र और धन नहीं है, शिक्षा और नई पीढ़ी के विकास के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय खुल जाने से सभी बच्चों का विकास होगा, जब बच्चे इस विद्यालय से अच्छी शिक्षा प्राप्त करेंगे तभी तरक्की का रास्ता मिलेगा। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय परिसर में उपस्तिथ सभी 34 बच्चो का मेडिकल परिक्षण भी कराया, साथ ही उन्होंने उपस्थित उप जिलाधिकारी बिल्हौर से कहा की विद्यालय प्रारंभ होते ही प्रत्येक विधार्थी का सम्पूर्ण मेडिकल चेकअप कराये जाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया जाये। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को विधालय में दी जाने वाली सुविधाओं (पढाई, खेलकूद, मेस, चिकित्सा सम्बन्धी व अन्य) को भी विस्तृत रूप से बताया।

उन्होंने विद्यालय के अपूर्ण कार्यो का दौरा करते हुए सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को प्रत्येक दशा में आगमी एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण करा लिया जाए ताकि विद्यालय को आगामी 15 अगस्त तक आरम्भ किया जा सके। इस कार्यक्रम के दौरान अपर श्रम आयुक्त कानपुर क्षेत्र, उप जिलाधिकारी बिल्हौर, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, कार्यदायी संस्था के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Pranshu Gupta
Author: Pranshu Gupta

Related Articles

AD
Back to top button