हमारा तिरंगा देश की आन बान शान है, इसके लिए अनगिनत लोग शहीद हुए – दिलीप कुमार सिंह मुन्ना
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिंह मुन्ना ने कहा है कि हमारा तिरंगा हमारे देश की न केवल आन बान शान है बल्कि यह स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद होने वालों के लिए प्रेरणा पुंज था। आज दिनांक 31 मई दिन रविवार को कांग्रेस सेवा दल का मासिक ध्वज वंदन कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर रानियाँ विधानसभा तथा अकबरपुर विकासखंड के ही गांव जगदीशपुर में विमल यादव के संयोजन में संपन्न हुआ

- कांग्रेस सेवा दल का मासिक ध्वज बंधन जगदीशपुर में संपन्न हुआ
सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा ब्यूरो। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिंह मुन्ना ने कहा है कि हमारा तिरंगा हमारे देश की न केवल आन बान शान है बल्कि यह स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद होने वालों के लिए प्रेरणा पुंज था।
आज दिनांक 31 मई दिन रविवार को कांग्रेस सेवा दल का मासिक ध्वज वंदन कानपुर देहात जनपद के अकबरपुर रानियाँ विधानसभा तथा अकबरपुर विकासखंड के ही गांव जगदीशपुर में विमल यादव के संयोजन में संपन्न हुआ, तथा झंडा रोहण यदुनाथ सिंह यादव ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिंह “मुन्ना’ने कांग्रेस के इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन के बारे मे बिस्तार से चर्चा की उन्होंने कहा इस तिरंगे झंडे के लिए देश के अनगिनत सपूत शहीद हो गए उनके द्वारा किए गए बलिदानो की बदौलत इस तिरंगे झंडे ने देश को आजादी दिलाई। इस तिरंगे के सम्मान के लिए सीमा पर हमारे सैनिक बड़ी कठिन परिस्थितियों में देश की सेवा करते हैं इस अवसर पर जिला कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला “बीरें ‘ने कहा कांग्रेस का सेवा दल संगठन तिरंगे के सम्मान के लिए ही प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को ध्वज बंदन कार्यक्रम पुरे देश में आयोजित करता है यह सम्मान इस तीरंगे झंडे के साथ साथ उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का भी है। जिन्होने इस देश और तिरंगे के लिए अपना सब कुछ न्योंछावर कर दिया और देश को आजाद कराया हम अन महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और इस तिरंगे को नमन करते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से चरण सिंह यादव, अनिल गुप्ता (झीझक) के साथ विवेक कुमार पांडे, रघुनाथ सिंह भदोरिया, प्रदीप कुमार पालीवाल, चंद्रभान यादव, रविंद्र यादव, मोनू सिंह, चंदन सिंह, सोहित कश्यप, अनुपम सिंह, सोनू सिंह, बलवान यादव, अमर सिंह, सोनू कमल,आदि लोग मौजूद रहे।



