उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुलिस मुठभेड़ के बाद हत्या का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध हथियार और कार बरामद

पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में, थाना बरौर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त ऋषि कटियार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त एक हत्या के मामले में नामजद

कानपुर देहात। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन में, थाना बरौर पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त ऋषि कटियार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। यह अभियुक्त एक हत्या के मामले में नामजद था। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, और घटना में प्रयुक्त वैगन आर कार (नंबर UP 78 EN 9828) बरामद की है।
एनकाउंटर का विवरण
यह घटना मंगलवार और बुधवार (28/29.10.2025) की दरमियानी रात की है। थाना बरौर पुलिस की एक टीम दुर्वासा ऋषि आश्रम मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर, पुलिस टीम ने एक वैगन आर कार को आते देखा और उसे रुकने का इशारा किया।
पुलिस को देखते ही कार सवार युवक ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी गाड़ी का पहिया एक गड्ढे में फंस गया। स्वयं को घिरा देख, अभियुक्त कार से उतर गया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
अभियुक्त की पहचान और आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ऋषि कटियार पुत्र सर्वेश कटियार उर्फ भाटिया, निवासी अगंदपुर, थाना बरौर, कानपुर देहात के रूप में हुई है।
पूछताछ में यह पता चला कि ऋषि कटियार थाना बरौर में मु0अ0स0 58/2025 (धारा 140(1)/103(1)/238/61(2) बी0एन0एस0 2023) के तहत पंजीकृत हत्या के अभियोग में नामजद और वांछित था। पुलिस के अनुसार, ऋषि एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में ही चोरी, गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के मामले जनपद झाँसी के थाना प्रेमनगर में भी पंजीकृत हैं।
ऋषि कटियार का आपराधिक रिकॉर्ड:
मु0अ0स0 58/2025: धारा 140(1)/103(1)/238/61(2) बी0एन0एस0 2023 (हत्या संबंधित) – थाना बरौर, कानपुर देहात।
मु0अ0सं0- 59/2025: धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट (मुठभेड़ के बाद नया मामला) – थाना बरौर।
मु0अ0सं0- 181/2023: धारा 380/411/413 भादवि0 (चोरी) – थाना प्रेमनगर, झाँसी।
मु0अ0स0 200/2023: धारा 380/411/413/457 भादवि (चोरी) – थाना प्रेमनगर, झाँसी।
मु0अ0स0 375/2023: धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम – थाना प्रेमनगर, झाँसी।
घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related Articles

AD
Back to top button