कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बहुजन समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार रसूलाबाद विधानसभा कार्यकारिणी का किया गया मनोनयन,पदाधिकारियों का किया गया सम्मान

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर बुधवार को कानपुर मंडल के उच्च पदाधिकारियों की संस्तुति पर विधानसभा रसूलाबाद के पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती के निर्देश पर बुधवार को कानपुर मंडल के उच्च पदाधिकारियों की संस्तुति पर विधानसभा रसूलाबाद के पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।

कृष्ण मुरारी उर्फ सोनू गौतम व अनिरुद्ध यादव को विधानसभा प्रभारी,रामचंद्र गौतम को विधानसभा अध्यक्ष,नफीस अहमद को विधानसभा उपाध्यक्ष,जगत सिंह पाल को विधानसभा महासचिव,विनय कठेरिया को विधानसभा सचिव तथा अमित पांडेय को विधानसभा कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का मुंह मीठा करा एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया।

 

Related Articles

AD
Back to top button