कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: दयालताला में बुद्ध कथा पर संविधान एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के कुल 70 तथा सीनियर वर्ग से 50 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Story Highlights
  • गुरुवार को होगा सम्मान
  • प्रबंधक चंद्रभान सिंह बोले छात्र छात्राओं के ज्ञानवर्धन के लिए प्रतियोगिताएं जरूरी

पुखरायां। मलासा विकासखंड के दयालताला गांव में आयोजित बुद्ध कथा के दौरान मंगलवार को कथास्थल पर छात्र छात्राओं की संविधान एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।यह आयोजन बाल शक्ति हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के कुल 70 तथा सीनियर वर्ग से 50 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बाल एवं युवा प्रतिभाओं में बौद्धिक और तार्किक क्षमता का विकास करना था।प्रतियोगिता के दौरान छात्र छात्राओं ने अपने अपने हुनर दिखाए।इस अवसर पर प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देती हैं तथा उनका ज्ञानवर्धन होता है।प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को गुरुवार को कथा के समापन के अवसर पर 8000 रुपया नगद पुरस्कार भेंटकर उत्साहवर्धन किया जाएगा।मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।

इस मौके पर प्रबंधक चंद्रभान सिंह,उप प्रधानाचार्य कपिल कुमार,शिक्षक विशाल,जयशंकर व कार्यक्रम आयोजक ओपी,पवन कुमार, आनंद प्रकाश समेत ग्रामवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  पुखरायां के रामस्वरूप ग्राम उद्योग महाविद्यालय में खेल महोत्सव का भव्य समापन, नरगिस और अनुज बने चैंपियन

Related Articles

AD
Back to top button