उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

नगर पालिका द्वारा ओवर ब्रिज के नीचे हटाया गया स्थाई अतिक्रमण, चलाया गया सफाई अभियान

घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड में मुख्य चौराहे पर बने ओवर ब्रिज के नीचे लगातार बढ़ रहे स्थाई अतिक्रमण को देखते हुए नगर पालिका द्वारा निगाहें टेढ़ी की गई है। गुरुवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पालिका सफाई कर्मचारियों ने ओवर ब्रिज के नीचे स्थाई अतिक्रमण हटाते हुए सफाई अभियान चलाया

घाटमपुर कानपुर नगर। घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड में मुख्य चौराहे पर बने ओवर ब्रिज के नीचे लगातार बढ़ रहे स्थाई अतिक्रमण को देखते हुए नगर पालिका द्वारा निगाहें टेढ़ी की गई है। गुरुवार को नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पालिका सफाई कर्मचारियों ने ओवर ब्रिज के नीचे स्थाई अतिक्रमण हटाते हुए सफाई अभियान चलाया। इस दौरान बहुत से लोगों का सामान भी जप्त किया गया। सफाई अभियान में अधिशासी अधिकारी डॉ महेंद्र कुमार के अलावा कई वार्डों के सभासद एवं पालिका कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे। बताया गया की गंदगी फैलाने वाले एवं अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

AD
Back to top button