उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट,तीन घायल
कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव के पास गुरुवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया

- घायलों को भेजा गया अस्पताल
पुखरायां।कानपुर देहात में एक सड़क हादसा सामने आया है।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव के पास गुरुवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में ऑटो में सवार एक युवक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया है।मूसानगर थाना क्षेत्र के मनकी कला गांव निवासी सुमित निषाद ने बताया कि वह पुखरायां में रहकर पढ़ाई करते हैं।गुरुवार को वह ऑटो में बैठकर अपने गांव जा रहे थे। रास्ते में गौर गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में सुमित निषाद के अलावा ठाकुरपुरवा निवासी लक्ष्मी पाल और अनुराधा पाल भी घायल हो गए।राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के द्वारा पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां उनका उपचार जारी है।



