उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

सरकार ने लघु बचत योजनाओं के  ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

लाखों वरिष्ठ नागरिकों और आम बचत योजना खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने कई छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों में वृद्धि की है।

Story Highlights
  • पीपीएफ स्कीम और सुकन्या समृद्धि योजना जमा की ब्याज दरों में काेई बढोतरी नहीं 
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिहाज से खुशखबरी, एनएससी, केवीपी में भी ब्याज दरों में हुई बढ़ोतरी

लखनऊ/ कानपुर देहात। लाखों वरिष्ठ नागरिकों और आम बचत योजना खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने कई छोटी बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों में वृद्धि की है। जिन योजनाओं में ब्याज दर में वृद्धि देखी गई है वे हैं किसान विकास पत्र (KVP), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और डाकघर बचत योजनाएं। वित्त मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि बदलाव 1 जनवरी से 31 मार्च, 2023 के बीच लागू होंगे।

• 1 साल की स्कीम पर ब्याज दर बढ़कर 6.6% हुई
• 2 साल की स्कीम पर ब्याज दर बढ़कर 6.8% हुई
• 3 साल की स्कीम पर ब्याज दर बढ़कर 6.9% हुई
• 5 साल की स्कीम पर ब्याज दर बढ़कर 7%
• सीनियर सिटीजन सेविंग प्लान पर ब्याज दर 8% हुई
• मंथली इनकम प्लान पर ब्याज दर बढ़कर 7.1% हुई
• किसान विकास पत्र पर ब्याज दर बढ़कर 7.2% हुई नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर ब्याज दर बढ़कर 7% हुई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button