कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हीरापुर अग्निकांड: एक ही परिवार के पाँच मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार

थाना रूरा क्षेत्रांतर्गत हुई दुखद घटना में मृतकों के शवो को पुलिस अधीक्षक ASP, CO डेरापुर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा नम्रतापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। हीरापुर अग्नि कांड: थाना रूरा क्षेत्रांतर्गत हुई दुखद घटना में मृतकों के शवो को पुलिस अधीक्षक ASP, CO डेरापुर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा नम्रतापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जनपदीय पुलिस व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शवों का अंतिम किया गया।

FB IMG 1678640721906

इससे पहले बीते दिवस कानपुर देहात में एक बार फिर से दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है, झोपड़ी में एक परिवार सो रहा था, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई और पति पत्नी व तीन मासूम बच्चों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, दर्दनाक हादसे की सूचना जिले की डीएम व एसपी को लगते ही घटनास्थल पर पहुंच निरीक्षण किया।

FB IMG 1678640717416

आग से उठती हुई लपटें और उसके बीच सैकड़ों लोगों की चीख पुकार देखकर तस्वीर साफ तो हो गई होगी कि यहां कुछ इतना बड़ा हुआ है की लोग बड़ी संख्या में चीख रहे है और बचाने की बात भी कर रहे है दरअसल कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के हारामऊ बंजारा डेरा का ये गांव जहां देर रात अचानक लगी एक झोपड़ी में भीषण आग ने दहशत फैला दी, देर रात करीब 1 बजे जिस वक्त अमूमन लोग गहरी नींद में होते है उस वक्त लगी एक परिवार के आशियाने में आग ने पूरे गांव में मातम का माहौल बना दिया दरअसल शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने अपनी चपेट में एक झोपड़ी को ले लिया और झोपड़ी में मौजूद एक परिवार के 7 सदस्य इस आग में बुरी तरह फस गए।

FB IMG 1678642174423

आग ने इतना विकराल रूप धारण किया की कोई कुछ कर ही नहीं पाया और पति पत्नी समेत तीन मासूम बच्चे इस आग में जलकर खाक हो गए किसी तरह से एक बुजुर्ग महिला और एक नवजात शिशु को बाहर निकाला गया लेकिन गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि भीषण आग ने 5 जिंदगियों को निगल लिया।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button