कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अज्ञात कारणों के चलते अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरौर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी एक 45 वर्षीय अधेड़ ने गुरुवार रात्रि शराब के नशे में अपने घर में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी एक 45 वर्षीय अधेड़ ने गुरुवार रात्रि शराब के नशे में अपने घर में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी संजय पुत्र बाबूलाल शराब पीने का आदि था।गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे के आसपास उसने शराब के नशे में अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में पंखे के कुंडे के सहारे रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्र कराए।तत्पश्चात एस आई अखिलेश यादव ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button