कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

एसआरजी ने एआरपी को बताई गणित शिक्षण की बारीकियां     

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या पर आधारित ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के चौथे दिन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पुखरायां में जनपद की एसआरजी टीम द्वारा गणित शिक्षण के दौरान प्रयोग किए जाने वाले संसाधनों एवं संदर्शिका के प्रयोग की बारीकियां को जनपद के समस्त एकेडमिक रिसोर्स पर्सन के साथ साझा किया गया।

Story Highlights
  • डायट में संदर्शिका आधारित प्रशिक्षण का चौथा दिन

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।

 

एसआरजी संत कुमार दीक्षित ने बताया कि इस सत्र की गणित संदर्शिकाओं में गणित के कक्षानुरुप लब्धि स्तर पर आधारित शिक्षण योजनाओं को गणित की पुस्तक गणित किट गणित पोस्टर गणित बोर्ड गणित खेल और खोजो और जाने की अवधारणा के साथ बहुत ही सुंदर तरीके से संरेखित किया गया है। एसआरजी अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों को गणित के संसाधनों के अनुप्रयोग   समझने में संदर्शिका का प्रयोग  सरल लगेगा।

एसआरजी अनन्त त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय पाठ्यचर्या आधारित इन संदर्शिकाओं में गणित के खेल, खोजें और जाने के माध्यम से गणित शिक्षण को रुचिकर बनाने का कार्य किया गया है। इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी डाइट मेंटर अरुण कुमार ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षक एआरपी मंजुल मिश्र अखिलेश यादव विवेक बाजपेयी शशांक शेखर सिंह शैलेन्द्र सिंह अनुराग पाण्डेय अखिलेश कटियार राजेन्द्र सिंह अरुण कुमार दीक्षित गौरव सिंह गौर आदि उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button