उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

बरौर में होम्योपैथिक कैंप में 94 मरीजों की हुई जांच

कानपुर देहात के बरौर कस्बा स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को श्री बजरंग दिव्यांग जनहितार्थ कल्याण समिति कार्यालय रनियां की मड़ैया हारामऊ के तत्वाधान में निशुल्क होम्योपैथ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

Story Highlights
  • विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया गया निशुल्क उपचार
  • पंचायत घर में लगा कैंप

पुखरायां।कानपुर देहात के बरौर कस्बा स्थित पंचायत भवन में मंगलवार को श्री बजरंग दिव्यांग जनहितार्थ कल्याण समिति कार्यालय रनियां की मड़ैया हारामऊ के तत्वाधान में निशुल्क होम्योपैथ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें कुशल चिकित्सकों द्वारा कुल 94 रोगियों का उपचार किया गया।चिकित्सा शिविर का शुभारंभ समाजसेवी बराती लाल सचान ने फीता काटकर किया।इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा एग्जिमा,सोराइसिस,रक्तचाप, ल्यूकोरिया,मानसिक तनाव,अनिद्रा,मुंहासे,बवासीर,पीलिया,गठियाबाई,एसिडिटी, अल्सर समेत अन्य तमाम बीमारियों से ग्रसित 94 रोगियों का होम्योपैथ चिकित्सा के जरिए उपचार किया गया।संस्था के संस्थापक सोहनलाल सक्सेना ने बताया कि दूषित वातावरण व केमिकल युक्त भोजन के चलते लोगों में तमाम असाध्य बीमारियों ने घर बना लिया है।समाज में बहुत ऐसे लोग हैं जो आर्थिक तंगी के चलते अपना उपचार नहीं करा पा रहे हैं।जिनके लिए शिविर में निशुल्क उपचार किया जाता है।इस मौके पर डॉक्टर अजय कुमार तिवारी,डॉक्टर नम्रता शुक्ला,फार्मासिस्ट दुर्गेश कुमार मौर्या,फार्मासिस्ट शशांक शेखर,दिलीप,रामबाबू,संस्था के प्रबंधक नरेश प्रताप सिंह सक्सेना,कोषाध्यक्ष राधाकृष्ण सचान,सक्रिय सदस्य रामपाल सचान,संस्था के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह कश्यप,जिला महामंत्री शशिकांत सचान,मीडिया प्रभारी राजीव सिंह सक्सेना,प्रधान प्रतिनिधि सुरजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button