उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

हैदरपुर में “ग्राम वन” का किया गया उद्घाटन

शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में ग्राम पंचायत हैदरपुर में ग्राम वन का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पेड़, पौधों के महत्त्व के बारे में जानकारी दी गई।

Story Highlights
  • ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने कहा कि पेड़, पौधे हमारे देश की धरोहर हैं।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां।  शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में ग्राम पंचायत हैदरपुर में ग्राम वन का उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पेड़, पौधों के महत्त्व के बारे में जानकारी दी गई।मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार को हैदरपुर ग्राम पंचायत में ग्राम वन का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान द्वारा फीता काटकर किया गया।इस दौरान गांव में वृक्षारोपण कर पेड़, पौधों के महत्व के विषय में बताया गया।

SUNIT AD
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख स्वतंत्र पासवान ने कहा कि पेड़, पौधे हमारे देश की धरोहर हैं।वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं तथा इनसे हमें शुद्ध हवा मिलती है।इसलिए हमें इन्हें अनावश्यक रूप से काटना नहीं चाहिए बल्कि इनकी रक्षा करनी चाहिए।प्रत्येक व्यक्ति को पेड़, पौधे अवश्य ही लगाने चाहिए।इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सत्यम शिवहरे,पंचायत सचिव बोस्की शर्मा,ग्राम प्रधान राधा देवी,रोजगार सेवक नीलेश कुमारी,पंचायत सहायिका रीना देवी व समाजसेवी मोहम्मद अतहर मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button