कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

होमगार्ड जवान की सड़क दुर्घटना में असामयिक/दुःखद मृत्यु होने पर राजकीय सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई 

हो0गा0 चालक 186 देवेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 वीरेन्द्र कुमार निवासी पतारी थाना अकबरपुर कानपुर देहात जिनकी वर्तमान तैनाती दो पहिया वाहन पीआरवी UP32DG6485 थाना रुरा कानपुर देहात पर चल रही थी।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। हो0गा0 चालक 186 देवेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 वीरेन्द्र कुमार निवासी पतारी थाना अकबरपुर कानपुर देहात जिनकी वर्तमान तैनाती दो पहिया वाहन पीआरवी UP32DG6485 थाना रुरा कानपुर देहात पर चल रही थी।

IMG 20240731 WA0001

दिनांक 29.07.2024 को समय करीब 23.30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से डियूटी हेतु थाना रुरा जाते समय ट्रक द्वारा पीछे से टक्कर मार देने के कारण असामयिक/दुःखद मृत्यु हो गयी थी । दिवंगत होमगार्ड जवान को पुलिस लाईन परिसर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी।

IMG 20240731 WA0000

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात  बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा पार्थिव शरीर को पुष्पचक्र अर्पित कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गयी । पुलिस के जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा दो मिनट का मौन धारण किया गया। पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा मृतक होमगार्ड जवान के परिजनों से वार्ता कर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व सहानुभूति प्रकट की तथा विभाग की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया व परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया।

Related Articles

AD
Back to top button