कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

05 किलो अवैध गांजा सहित एक महिला गिरफ्तार, कीमत लगभग दो लाख

महिला अभियुक्त माला के कब्जे से 5 किलो 114 ग्राम गांजा मिला।

कानपुर देहात पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा दिनांक 26.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा रसूलाबाद कंजडडेरा,तुलसीनगर में एक महिला अवैध गांजा की बिक्री कर रही है। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये गये घर की जामा तलाशी ली गयी तो जामा तलाशी में एक महिला के कब्जे से भूसे के कमरे से 05 पैकिट (अवैध गांजा) पीले कलर के प्लास्टिक की बोरी से बरामद हुए।

अवैध गांजा बरामदगी के आधार पर महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महिला द्वारा अपना नामा श्रीमती माला पत्नी जीतू निवासिनी तुलसी नगर कंजड़ डेरा, कस्बा व थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 35 वर्ष बताया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार के आधार पर थाना रसूलाबाद पर मु0अ0सं0 0034/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता उपरोक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण –
1.अभियुक्ता श्रीमती माला गिहार पत्नी जीतू गिहार उम्र लगभग 35 वर्ष निवासिनी तुलसी नगर, कस्बा व थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात ।

बरामदगी का विवरण
05 किलो 114 ग्राम अवैध गाजा (कीमत लगभग 2,00,000/- रुपये )

गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम-
1. व0उ0नि0  रामसिंह
2. उ0नि0  प्रमोद कुमार
3. उ0नि0  रामप्रकाश सिंह
4. म0का0 1147 अर्पिता पटेल
5. म0का0 459 निशिता चौधरी
6. म0का0 968 हिमांशी अवस्थी

Related Articles

AD
Back to top button