कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

108 मरीजों का निशुल्क उपचार कर दवा वितरित की गई

मलासा विकासखंड के देवीपुर सीएचसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 108 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।

Story Highlights
  • डॉ. विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मलासा विकासखंड के देवीपुर सीएचसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 108 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई। वही स्वास्थ्य केंद्र में 48 आई फ्लू से पीड़ित मरीजों का उपचार भी मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए। रविवार को विकासखंड के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया।

ये भी पढ़े-  जरूरी कार्यों को छोड़कर बारिश में घर से बाहर न निकलें व भींगने से बचें : डॉ. आदित्य सचान

बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 42 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टर शशि तथा डॉक्टर अनुराग सचान द्वारा किया गया तथा उन्हे दवा वितरित की गई। वहीं मलासा में 28 तथा जरसेन में 38 मरीजों का उपचार वहां मौजूद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास तथा डॉक्टर सौरभ सचान द्वारा कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। वहीं इस दौरान कुल 48 आई फ्लू बीमारी से पीड़ित मरीजों का उपचार भी किया गया तथा उन्हे निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए।

PHOTO 4 1 2

ये भी पढ़े-  पीएसी सशस्त्र सुरक्षा बल 28-जी का विदाई समारोह व पीएसी सशस्त्र सुरक्षा बल 28-एफ का अभिनंदन किया

उन्होंने मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को बीमारी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करने तथा जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर फार्मासिस्ट सुधीर कुमार, मिथुन पाल, त्रिलोकी नाथ, एलटी योगेंद्र सिंह, शिवम,फहीम,रामप्रताप,संगिनी रीता, ललिता, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button