कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

122 मरीजों को मिला उत्तम उपचार

मलासा विकासखंड के अंतर्गत देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 122 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।  मलासा विकासखंड के अंतर्गत देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 122 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई। इस दौरान देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले में 132 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित की गई वहीं 22 वायरल पीड़ित मरीजों का भी उपचार किया गया।प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

IMG 20231106 WA0016

रविवार को विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 44 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 46 तथा जरसेन में 32 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया।देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष्मान भव के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

IMG 20231106 WA0005

इस दौरान अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 132 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं 22 वायरल पीड़ित मरीजों का भी उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

IMG 20231106 WA0004

उन्होंने लोगों को बदलते मौसम के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए फुल आस्तीन के ही कपड़े पहनने तथा मच्छरदानी का प्रयोग करने व बीमारी की स्थित में योग्य चिकित्सक से परामर्श कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।

IMG 20231106 WA0016

इस मौके पर डॉक्टर जया श्रीवास्तव,डॉक्टर जयनीत कटियार,डॉक्टर कृतिका सोनी,डॉक्टर शशि,डॉक्टर सौरभ सचान,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,अनिल कुमार,त्रिलोकी नाथ,एलटी शिवम,फहीम,योगेंद्र सिंह,दिव्यांशी,राम प्रताप,प्रबुद्ध सेन गौतम,संजीव कुमार,संगिनी रीता सेंगर,ललिता,सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button