कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

14 वर्षीय किशोर की नदी में डूबने से मौत

डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंतापुर का मजरा मल्लाहनपुरवा निवासी शौच क्रिया के वास्ते गए एक 14 वर्षीय किशोर की सोमवार सुबह नदी में डूबने के चलते मृत्यु हो गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। डेरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंतापुर का मजरा मल्लाहनपुरवा निवासी शौच क्रिया के वास्ते गए एक 14 वर्षीय किशोर की सोमवार सुबह नदी में डूबने के चलते मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को गोताखोरों की मदद से पानी से बाहर निकलवाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अंतापुर का मजरा मल्लाहन पुरवा निवासी विशाल पुत्र धर्मवीर उम्र करीब 14 वर्ष अपने साथी के साथ सोमवार सुबह करीब सात बजे के आसपास शौच क्रिया करने के वास्ते नदी किनारे गया हुआ था कि उसी समय अचानक पैर फिसल जाने के चलते नदी में डूबकर उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button