कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई भोगनीपुर में लगा वृहद रोजगार मेला, 9 कंपनियों ने 76 युवाओं को दिया जॉब का मौका

पुखरायां नगर पालिका अध्यक्ष पूनम दिवाकर ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ।

कानपुर देहात: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आज दिनांक 14 जुलाई, 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), भोगनीपुर, कानपुर देहात में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद पुखरायां के अध्यक्ष श्रीमती पूनम दिवाकर द्वारा किया गया।

रोजगार मेले में जनपद के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मेले में 196 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिनमें 09 प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा 76 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
मुख्य अतिथि ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवाओं को अपनी शिक्षा एवं कौशल का पूर्ण उपयोग करते हुए रोजगार के अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले युवाओं को आत्मनिर्भर बनने तथा सम्मानजनक आजीविका प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल मिश्र ने विश्व युवा कौशल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोजगार मेलों के माध्यम से प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

एमआईएस मैनेजर कृष्ण साहू ने बताया कि जनपद में आयोजित रोजगार मेलों से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अनिल श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का समस्त स्टाफ एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 


ये भी पढे- कानपुर देहात में 16 से 22 जुलाई तक आयोजित होगा “भूजल सप्ताह”  


 

Related Articles

AD
Back to top button