उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मिड-डे-मील की परिवर्तन लागत बढ़ी दर पर जारी

कक्षा एक से आठ तक के सरकारी स्कूलों में बंटने वाले मिड-डे-मील की परिवर्तन लागत बढ़ी दर से जारी कर दी गई है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक विजय किरन आनंद ने 27 मार्च को सभी जिलाधिकारियों को बजट आवंटित किया है।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। कक्षा एक से आठ तक के सरकारी स्कूलों में बंटने वाले मिड-डे-मील की परिवर्तन लागत बढ़ी दर से जारी कर दी गई है। मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के निदेशक विजय किरन आनंद ने 27 मार्च को सभी जिलाधिकारियों को बजट आवंटित किया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल 32.37 करोड़ रुपये परिवर्तन लागत मद में जारी किए गए हैं।
प्राथमिक विद्यालय में एक बच्चे पर 5.45 रूपये जबकि उच्च प्राथमिक में 8.17 रुपये परिवर्तन लागत के लिए मिले हैं। शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने ढाई साल बाद प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पूर्व में मिड-डे-मील) योजना की परिवर्तन लागत बढ़ाने का आदेश सात अक्तूबर 2022 को जारी किया था। कन्वर्जन कास्ट बढ़ने से जहां एक ओर बच्चों को पौष्टिक आहार मिलेगा वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी। लागत बढ़ने का लाभ जिले में 1926 स्कूलों के करीब पौने दो लाख बच्चों को मिलेगा।
मिड डे मील / पीएम पोषण योजना की परिवर्तन लागत की दरें कब कितनी बढ़ीं :-
प्राथमिक विद्यालय हेतु परिवर्तन लागत-
  • नवंवर 2010 से मार्च 2011 = 2.69 रुपये
  • अप्रैल 2011 से मई 2012 = 2.89 रुपये
  • जुलाई 2012 से मई 2013 = 3.11 रुपये
  • जुलाई 2013 से मई 2014 = 3.34 रुपये
  • जुलाई 2014 से जून 2015 = 3.59 रुपये
  • जुलाई 2015 से 3 जनवरी 2016 = 3.76 रुपये
  • जनवरी 2016 से जून 2016 तक =3.86 रुपये
  • जुलाई 2016 से 14 नवम्बर 2018 तक = 4.13 रुपये
  • नवंबर 2018 से जून 2019 तक = 4.35 रुपये
  • जुलाई 2019 से मार्च 2020 तक = 4.48 रुपये
  • अप्रैल 2020 से 30 सितम्बर 2022 तक = 4.97 रुपये
  • अक्टूबर 2022 से अब तक= 5.45 रुपये
जूनियर विद्यालय हेतु परिवर्तन लागत-
नवंवर 2010 से मार्च 2011 = 4.04 रुपये


अप्रैल 2011 से मई 2012 = 4.33 रुपये


जुलाई 2012 से मई 2013 = 4.65 रुपये


जुलाई 2013 से मई 2014 = 5.00 रुपये


जुलाई 2014 से जून 2015 = 5.38 रुपये


जुलाई 2015 से 3 जनवरी 2016 = 5.64 रुपये


जनवरी 2016 से जून 2016 तक = 5.78 रुपये


जुलाई 2016 से 14 नवम्बर 2018 तक = 6.18 रुपये


नवंबर 2018 से जून 2019 तक = 6.51रुपये


जुलाई 2019 से मार्च 2020 तक = 6.71 रुपये


अप्रैल 2020 से 30 सितम्बर 2022 तक = 7.45 रुपये


अक्टूबर 2022 से अब तक= 8.17 रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button