G-4NBN9P2G16

“सीएम योगी” के खिलाफ गोरखपुर सदर सीट से मैदान में उतरेंगे “चंद्रशेखर आज़ाद “

आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद  ने गोरखपुर सदर सीट से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर कहा कि पिछले 5 साल भी लड़ा हूं. अब भी लड़ूंगा. गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं

लखनऊ, अमन यात्रा :  आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद  ने गोरखपुर सदर सीट से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. चंद्रशेखर आजाद ने ट्वीट कर कहा कि पिछले 5 साल भी लड़ा हूं. अब भी लड़ूंगा. गोरखपुर सदर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी से गठबंधन टूटने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने अकेले चुनाव लड़ने का एला किया था. उन्होंने 18 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अब अगर समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उसे 100 सीट भी देगी तब भी वह उसके साथ गठबंधन नहीं करेंगे. उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी.

चंद्रशेखर आजाद ने इस मौके पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी की. चंद्रशेखर आजाद ने बिना नाम लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कई आरोप लगाए और कहा कि पहले 25 सीट देने का उनसे वादा किया गया था. उसके बाद उनकी पार्टी के साथ ‘छल’ किया गया.

उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) को रोकने के लिए चुनाव के बाद भी पार्टियों की मदद करेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी कुछ लोगों के सामने अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी जिनमें अखिलेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी शामिल हैं.

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में यमुना का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

कानपुर देहात: कानपुर देहात में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।… Read More

5 minutes ago

दो साल में टेट करो पास वरना जबरन होगा रिटायरमेंट

कानपुर देहात। सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने देशभर के लाखों शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। कोर्ट ने आदेश… Read More

21 minutes ago

कानपुर देहात ने ट्रैक्टर की टक्कर से भाजपा जिला मंत्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है।भाजपा जिलामंत्री शिवपाल सिंह की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई।हादसे… Read More

33 minutes ago

गजनेर में नहर बंबा में मिला बुजुर्ग का शव ,4 सितंबर से लापता था

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन के पास नहर बंबा में आज एक बुजुर्ग का संदिग्ध परिस्थितियों… Read More

56 minutes ago

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर,भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ। गजनेर थाना क्षेत्र के मूसानगर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर… Read More

2 hours ago

भोगनीपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

पुखरायां। कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील में आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन दुष्यंत कुमार मौर्य ने जनशिकायतों… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.