उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

हमें विद्यार्थियों को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करना होगा : कुलपति

सोमवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्विद्यालय, कानपुर द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वि. वि. के माननीय कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक के द्वारा की गई।

Story Highlights
  • उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

कानपुर,प्रांजल सचान।  सोमवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्विद्यालय, कानपुर द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वि. वि. के माननीय कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक के द्वारा की गई। उन्होंने उत्तर प्रदेश दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। साथ ही उन्होंने की अगर हम इस दिवस पर विश्विद्यालय और इससे संबद्ध कुछ कॉलेज की जर्नी को पब्लिश करें तो यह इस दिवस पर अच्छी पहल होगी।

छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने उत्तर प्रदेश दिवस के संबंध में वक्तव्य दिया। उन्होंने अपने वक्तव्य में उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान राजनीति, शिक्षा, धर्म, कला, इतिहास में किस प्रकार रहा, इसके बारे में विस्तृत रूप में सभी को जानकारी दी। उन्होंने बताया की उत्तर प्रदेश राज्य 24 जनवरी 1950 में बना। इससे पहले उत्तर प्रदेश को संयुक्त प्रांत कहा जाता था। राज्य बनने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंतजी रहे और पहली राज्यपाल सरोजिनी नायडू रहीं।

इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश के गौरवशाली इतिहास के बारे में भी कई महत्वपूर्ण और रोचक जानकारियां दी। उन्होंने बताया की प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत यानि की 1857 की क्रांति की शुरुवात भी उत्तर प्रदेश से ही हुई थी। उन्होंने बताया की वास्तुशिल्प और उद्योग के रूप में उत्तर प्रदेश काफी समृद्ध रहा है। इसके आलावा उन्होंने सभी से पूछा की हम शिक्षा और अन्य क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राज्य को केसे और बेहतर बना सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की हमें विद्यार्थियों को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करना होगा जिससे की वो दूसरों को रोजगार देने में सक्षम बनें और ऐसे कार्यों में इस वि. वि. की सहभागिता जरूर रहे।

साथ ही उन्होंने टूरिज्म विभाग से कहा की वह अपने विद्यार्थियों को उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण जरूर कराएं। इस कार्यक्रम में कुलसचिव अनिल कुमार यादव, सीडीसी निदेशक डॉ आर.के द्विवेदी, डॉ प्रवीण कटियार, डॉक्टर बी पी सिंह डॉक्टर सुधांशु राय डॉ प्रवीण भाई पटेल एवं डॉ विवेक सिंह सचान आदि लोग मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading