कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

राजपुर में नहर में उतराता मिला अज्ञात शव,फैली सनसनी

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर में शुक्रवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला और शव के शिनाख्त के प्रयास कराए परन्तु शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी।

तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े- नौकरी जाने के खौफ से शिक्षक टेट की तैयारी में जुटे, राहत मिलने की संभावना नगण्य

Related Articles

AD
Back to top button