कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपद कार्यालय का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जनपद कार्यालय का आज भव्यता के साथ शुभारंभ यूपीएसआईडीसी जैनपुर में किया गया।

Story Highlights
  • पदाधिकारियों ने हेमराज गौर को जिताने का लिया संकल्प

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जनपद कार्यालय का आज भव्यता के साथ शुभारंभ यूपीएसआईडीसी जैनपुर में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन वैदिक विधि विधान से किया गया जिसमें कानपुर उन्नाव खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी हेमराज सिंह और मुख्य अतिथि के रूप में एवं संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद यादव मंडली मंत्री विनोद कुमार मिश्र ने विशिष्ट अतिथि के रूप में संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया गया।

IMG 20230103 WA0025

इस अवसर पर नवगठित जनपदीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ संगठन के जनपद कार्यालय में संगठन की गौरवशाली पृष्ठभूमि पर उपलब्धियों एवं संघर्ष की गरिमामई गाथा के आकर्षक चित्र एवं लेख पत्रों के साथ ही निवर्तमान जिलाध्यक्ष व मंत्रियों के प्रतिष्ठित नामों की पट्टिका देखकर जनपद के सभी अंचलों से आए शिक्षक साथियों ने प्रसन्नता जाहिर कर सराहना की उक्त अवसर पर संगठन के अधिकृत प्रत्याशी श्री हेमराज गौर को विजयी बनाने के परिपेक्ष में रणनीति का निर्धारण किया गया संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद यादव ने अपने महत्वपूर्ण अनुभव सुझाव को साझा करते हुए श्री गौर को ऐतिहासिक विजय श्री दिलाए दिलाने का संकल्प किया। नवगठित जिला कार्यकारणी में जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह भदौरिया मंत्री डॉ हिमांशु पांडे कोषाध्यक्ष विनय सिंह संरक्षक मणिनाथ सचान योगेंद्र सिंह सिंगर रामचंद्र गुप्ता सुमन लता सिंह डॉक्टर शालिनी सिंह सहित सैकड़ों शिक्षकों ने सहभागिता की।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

Leave a Reply

AD
Back to top button

Discover more from अमन यात्रा

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading