उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अखिलेश, स्वतंत्र देव और शिवपाल ने किया मतदान,पढ़े डिटेल

यूपी विधानसभा चुनाव में मतदान का तीसरा चरण कानपुर समेत आसपास नौ जिलों में शुरू हो चुका है। सुबह से बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी है तो अपने-अपने पोलिंग बूथों पर दिग्गज नेता भी वोट डालने पहुंच रहे हैं।

कानपुर,अमन यात्रा। यूपी विधानसभा चुनाव में मतदान का तीसरा चरण कानपुर समेत आसपास नौ जिलों में शुरू हो चुका है। सुबह से बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी है तो अपने-अपने पोलिंग बूथों पर दिग्गज नेता भी वोट डालने पहुंच रहे हैं। उरई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने वोट डाला है तो सपा संरक्षक मुलायम सिंह के भाई शिवपाल सिंह, प्रोफेसर रामगोपाल और अभय राम सिंह यादव ने सैफई में अभिनव विद्यालय मतदान केंद्र पर मतदान किया है। आइए तस्वीरों में देखें नेताओं ने किस तरह उत्साह से लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया।

jagran

इटावा के जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सैफई स्थित अभिनव विद्यालय मतदान केंद्र पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मतदान के लिए पहुंचे, जहां समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने बूथ पर मतदान किया और लोगों से वोट जरूर करने की अपील की। अखिलेश के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भी बूथ पर मतदान किया। इस बार चुनाव में वह काफी समय के बाद सैफई में पति अखिलेश यादव के साथ नजर आई हैं। इसके बाद वह काफिले के साथ रवाना हो गए।

jagran

इटावा सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सैफई के अभिनव विद्यालय मतदान केंद्र पर वोट डाला। उनसे पहले भाई अभय राम सिंह यादव ने भी मतदान किया। इटावा के सैफई के अभिनव विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर जसवंत नगर सीट से सपा-प्रसपा गठबंधन प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने भी वोट डाला। इससे पहले उन्होंने आवास के सामने मंदिर में पूजा अर्चना की और कोठी आकर सपा संरक्षक बड़े भाई मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया। वहीं मतदान केंद्र में मिले प्रोफेसर रामगोपाल यादव के भी पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

jagran

हमीरपुर के श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में बने बूथ संख्या 122 में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मतदान किया। साथ ही उन्होंने अंगुली पर लगी अमिट स्याही को दिखाते हुए लोगों को मतदान जरूर करने के लिए प्रेरित किया।

jagran

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार सवा नौ बजे जालौन में उरई विधानसभा क्षेत्र के उद्योग केंद्र पोलिंग बूथ पर वोट डाला। उनके साथ उनके परिवार के लोगों ने भी वोट किया।

jagran

भाजपा की प्रदेश सरकार में पूर्व राज्य मंत्री व भाजपा विधायक अर्चना पांडेय ने पति राजेश पांडेय के साथ कन्नौज में छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में नगर पालिका परिषद मतदान केंद्र के बूथ संख्या 193 पर 8.20 बजे मतदान किया।

Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button