नई जिम्मेदारी: संजू सिंह बनी डेरापुर के नए बीडीओ
विकास को मिलेगी रफ्तार: पदभार ग्रहण कर परखी विकास कार्यों की जमीनी हकीकत

डेरापुर। विकास खंड डेरापुर में आज सोमवार को नव नियुक्त खंड विकास अधिकारी संजू सिंह ने विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही वह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने ब्लॉक के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की और क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की बारीकी से समीक्षा की।
संजू सिंह ने कड़े लहजे में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे होने चाहिए।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने नसीहत दी कि कार्यालय में पारदर्शिता और जवाबदेही सबसे ऊपर है। जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पूर्व ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया।
ये भी पढे – कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला ट्रैक्टर ड्राइवर का शव



