कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार

आबकारी टीम ने 23 पव्वे देशी और विदेशी शराब बरामद की

कानपुर देहात। जिलाधिकारी कपिल सिंह और जिला आबकारी अधिकारी संजय यादव के निर्देश पर भोगनीपुर क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई। आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर एक दुकान पर छापा मारा।

मुखबिर की बताई गई जगह पर पहुंचने पर टीम ने दुकान में बैठे एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम कमलेश पाठक (उम्र करीब 55 वर्ष) पुत्र राम नरेश पाठक, निवासी ग्राम गौर, थाना भोगनीपुर बताया।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में टायर फटने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,दो यात्री घायल

जब टीम ने दुकान की तलाशी ली, तो एक बोरी में छिपाकर रखी गई अवैध शराब मिली। बोरी से 21 पव्वे ट्रिवन टावर देशी शराब और 2 पव्वे आई.बी. ब्रांड विदेशी शराब बरामद हुई। जब कमलेश पाठक से शराब बेचने का लाइसेंस मांगा गया, तो वह दिखा नहीं सका।आबकारी टीम ने कमलेश पाठक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कानूनी कार्रवाई की है।

Related Articles

AD
Back to top button