उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

52 सीटों पर किसके सिर सजेगा ताज, खत्म हुआ इंतजार अब आयेंगे बस परिणाम

कानपुर, बुंदेलखंड, उन्नाव और फतेहपुर जिलों में 52 विधानसभा सीटों पर कौन सरताज बनेगा, इसकी तस्वीर गुरुवार दोपहर बाद साफ होने संग शाम तक परिणाम आ जाएंगे। मतगणना शुरू हो रही है और जल्द ही जिलों में कई दिग्गजों व मंत्रियों की किस्मत का फैसला होने वाला है।

कानपुर,अमन यात्रा। कानपुर, बुंदेलखंड, उन्नाव और फतेहपुर जिलों में 52 विधानसभा सीटों पर कौन सरताज बनेगा, इसकी तस्वीर गुरुवार दोपहर बाद साफ होने संग शाम तक परिणाम आ जाएंगे। मतगणना शुरू हो रही है और जल्द ही जिलों में कई दिग्गजों व मंत्रियों की किस्मत का फैसला होने वाला है। वर्ष 2017 में भाजपा गठबंधन ने इन जिलों में 46 सीटें जीती थीं, जबकि सपा ने चार, कांग्रेस व बसपा ने एक-एक सीट हासिल की थी।

वर्ष 2017 में सपा ने इटावा की जसवंतनगर, कन्नौज की सदर, कानपुर की आर्यनगर और सीसामऊ सीटें जीती थीं। कानपुर में कैंट सीट पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। इसी तरह उन्नाव की पुरवा सीट पर बसपा जीती थी। हालांकि, बाद में वहां के विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। गुरुवार को फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, उन्नाव, फतेहपुर, बांदा व चित्रकूट की विस सीटों के परिणाम आने हैं।

किस जिले में कितनी सीटें

कानपुर : 10 सीटों में कल्याणपुर, बिल्हौर, बिठूर, घाटमपुर, गोविंद नगर, किदवई नगर, आर्यनगर, सीसामऊ, कैंट और महाराजपुर सीट शामिल है।

कानपुर देहात : यहां की चार सीटों में भोगनीपुर, सिकंदरा, रसूलाबाद और अकबरपुर रनियां सीट शामिल है।

औरैया : तीन सीटों में दिबियापुर, बिधूना और औरैया सदर की सीट है।

इटावा : यहां जसवंतनगर, इटावा सदर और भरथना की सीट है।

फर्रुखाबाद : यहां 4 सीटों में कायमगंज, फर्रुखाबाद सदर, अमृतपुर और भोजपुर सीट है।

कन्नौज : यहां की तीन सीटों में कन्नौज सदर, तिर्वा और छिबरामऊ सीट है।

उन्नाव : जिले की छह सीटों में पुरवा, भगवंतनगर, सफीपुर, उन्नाव सदर, बांगरमऊ और मोहान सीट शामिल है।

फतेहपुर : यहां छह सीटों में बिंदकी, जहानाबाद, फतेहपुर सदर, अयाहशाह, हुसैनगंज और खागा सीट है।

हमीरपुर : यहां दो सीटों राठ और हमीरपुर सदर सीट शामिल है।

महोबा : यहां की दो सीटों में महोबा सदर और चरखारी सीट है।

बांदा : जनपद की चार सीटों में बांदा, तिंदवारी, नरैनी और बबेरू सीट है।

चित्रकूट : यहां की दो सीटों में चित्रकूट और मानिकपुर सीट है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button