कविता

मेहनतकश मजदूर की तस्वीर”

अमन यात्रा

मजदूर की तस्वीर होती मेहनत और हौसलों की उड़ान से भरी।

वैसे तो हर व्यक्ति की आवश्यकताओं की है अपनी-अपनी कटघरी॥

रोटी की जुगाड़ में श्रमरत हर व्यक्ति है मजदूर।

आवश्यकताओं की पूर्ति में कभी-कभी हो जाता है मजबूर॥

जीवन को बनाएँ आसान डाले मेहनत का रंग।

मजदूर जीवन को उन्नत बनाता मेहनत के संग॥

वेतन की असमानता से न करें मजदूर को परिभाषित।

मेहनत, हिम्मत और पसीना बहाकर तो भाग्य भी होता पल्लवित॥

निर्माण की परिपाटी में जो है कार्यरत।

सड़क, इमारत, पुल, बाँध की जो करता है मरम्मत॥

जिसने लगाई चारों ओर विकास की झड़ी।

कार्य की अनवरतता में जो नहीं देखता घड़ी॥

झुग्गी झोपड़ी में लगाकर समस्याओं का ताला।

मेहनत का पसीना बहाकर करता विकास मतवाला॥

अपने खून-पसीने से जो रखता मेहनत की नींव।

बुलंद हौसलों से गगन चुम्बी इमारतों को बनाता सजीव॥

सुविधाओं से वंचित रहना भी जो करता सहर्ष स्वीकार।

विकास का सुनहरा स्वप्न जो करता है साकार॥

सृजन की ओर जो बढ़ा रहा है निरंतर कदम।

जो भरना चाहता है केवल मेहनत और हौसलों का दम॥

जिन मेहनतकश मजदूरों के श्रम ने बनाया बेहतर चमन॥

डॉ. रीना कहती, करते हम उनके अथक प्रयासों को नमन।

 

डॉ. रीना रवि मालपानी (कवयित्री एवं लेखिका)

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

मा0 राज्यमंत्री ने सामुदायिक भवन ईको पार्क माती में किया ध्वजारोहण।

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के क्रम में मा0 राज्यमंत्री, इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान…

1 hour ago

हर्षोल्लास के साथ विकास भवन में मनाई गई स्वतंत्रता की 79वीं वर्षगांठ

कानपुर देहात।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्र आज अपनी 79वीं वर्षगांठ स्वतंत्रता दिवस मना…

2 hours ago

खेत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति की हैलेट अस्पताल में हुई मौत, पहचान की कोशिश जारी

कानपुर देहात: गजनेर थाना क्षेत्र के जरैला गांव में खेत में बेहोशी की हालत में…

1 day ago

कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत नैला के…

1 day ago

कानपुर देहात में महिला की ट्रेन से कटकर मौत,नहीं हो सकी पहचान

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भाऊपुर स्टेशन के…

1 day ago

कानपुर देहात: साइबर धोखाधड़ी में गई ₹15,500 की रकम पुलिस ने वापस कराई

कानपुर देहात में साइबर क्राइम का शिकार हुए एक शख्स को पुलिस ने बड़ी राहत…

1 day ago

This website uses cookies.