उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

21 क्वार्टर देशी शराब सहित युवक गिरफ्तार , भेजा कोर्ट

भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को भोगनीपुर कस्बे से एक नीले रंग के थैले में अवैध रूप से बिक्री के वास्ते ले जाए जा रहे 21 अदद क्वार्टर देशी शराब सहित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत कार्यवाही की है.

पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार दोपहर मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को भोगनीपुर कस्बे से एक नीले रंग के थैले में अवैध रूप से बिक्री के वास्ते ले जाए जा रहे 21 अदद क्वार्टर देशी शराब सहित गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत कार्यवाही की है। एस आई चरन सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उन्होंने मुखबिर की सूचना पर हमराहियों सहित छापामारी कर भोगनीपुर कस्बे के कंचनमठी तिराहे से एक व्यक्ति को एक नीले रंग के थैले में अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाए जा रहे 21 अदद क्वार्टर देशी शराब ट्विन टावर सहित गिरप्तार किया है।पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता रामबहादुर पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल निवासी माली मोहाल कस्बा भोगनीपुर बताया है।आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button